उत्थान फाउंडेशन ने की अपने ड्रीम प्रॉजेक्ट पिंक स्क्वेर की शुरुआत

क्षेत्रीय विधायक एवं नगर के पत्रकारों ने किया दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर शुभारंभ
मोदीनगर (योगेश गौड़)। सामाजिक कार्यों के लिए नगर की प्रमुख संस्था उत्थान फाउंडेशन ने आज अपने  ड्रीम प्रोजेक्ट पिंक स्क्वेर शुरुआत की। अग्रसेन पार्क पर किया।
कार्यक्रम का उद्घघाटन क्षेत्रीय विधायक डॉ मंजु शिवाच एवं यू पी जर्नलिस्ट्स एसोसियेशन, मोदीनगर द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया किया गया। तथा  कार्यक्रम में हस्तनिर्मित वस्तु को प्रदर्शित करने वाली सभी स्टाल का शुभारंभ वीरेन्द्र गुप्ता, रामकुमार गुप्ता (सौमित्र) और नरेश अग्रवाल ने फीता काटकर किया।
                          इस अवसर पर मौजूद संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ मंजू सिवाच ने कहा कि उत्थान फाउंडेशन ने अपने द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के  माध्यम से बेहद कम समय में अपनी बेहतर पहचान बना ली है विधायक ने कहा कि संस्था द्वारा प्रत्येक रविवार को 5 रुपए में स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन  डूंगा कराने  के कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा शुरू किए गए पिंक स्क्वायर प्रोजेक्ट से क्षेत्र की महिलाओं को जहां स्वावलंबी बनने में मदद मिलेगी वहीं उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
        संस्थापक सचिव डॉ सोनिका जैन ने प्रोजेक्ट  की  जानकारी देते हुए बताया की इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य उन महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है जो महिलाएं खुद अपने द्वारा बनाये सामान को बेचने में असक्षम हैं सोनिका जैन ने बताया कि उन महिलाओं द्वारा तैयार सामान शहर में विभिन्न स्थानो पर प्रदर्शित कर दिव्यांगो द्वारा बेचा जाएगा। इस माध्यम से जहाँ महिलाओं की आमदनी बढ़ेगी वहीं दिव्यांग व्यक्तियों को भी अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिलेगा।
संस्था के अध्यक्ष सी ए राहुल जैन आगंतुकों का स्वागत किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया किइसके जरिए संस्था का उद्देश्य घर की चारदीवारी में हस्त निर्मित उत्पाद तैयार करने वाली महिलाओं को सामान बेचने के लिए मंच दिलवाना हैं।  इस प्रॉजेक्ट की संयोजिका सीमा अग्रवाल रहेंगी। कार्यक्रम का मंच संचालन नगर प्रभारी डॉ जी एस सचदेवा व राजेश अरोड़ा ने किया।


        कार्यक्रम में राशि कोटियाल, उषा चौधरी, मंजीत चौधरी, रुचि गुप्ता, सीमा अरोड़ा, रितु अग्रवाल, लाजपत राय बंसल, सुनीत जैन, विजय शंकर माहेश्वरी, डी के ढींगरा, अनुराग विद्यार्थी, उमेश कुमार, डी के अग्रवाल, अनुराग तिवारी आदि   मौजूद रहे।