शहीद मेजर आशाराम त्यागी को श्रद्धां सुमन अर्पित कर किया नमन

1965 मैं पाकिस्तान से हुए युद्ध के दौरान देश के लिए लड़ते हुए शहीद हो गए थे मेजर आशाराम त्यागी


मोदीनगर(योगेश गौड़) नगर पालिका परिषद तथा अमर शहीद मेजर आशाराम त्यागी स्मृति सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में देश के लिए लड़ते हुए शहीद हुए महावीर चक्र विजेता शहीद मेजर आशाराम त्यागी के जन्मदिवस पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय रेलवे रोड स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद जनरल वीके सिंह, क्षेत्रीय विधायक डॉ मंजू शिवाच जिला अध्यक्ष गाजियाबाद दिनेश सिंघल नगर पालिका परिषद मोदीनगर चेयरमैन अशोक माहेश्वरी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।
       कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जनरल वीके सिंह ने कहा कि 1965 के भारत-पाक युद्ध में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए मेजर आशाराम त्यागी ने शहीद होकर  हिंदुस्तानी फौज के सैनिकों द्वारा समय-समय पर लिखी गई शौर्य  गाथाओं में एक ओर स्वर्णिम अध्याय जोड़ने का काम किया। क्षेत्रीय विधायक डॉ मंजू शिवाच ने कहा कि हमारे सैनिक देश की रक्षा करते हुए शहीद होते रहे हैं  वहीं दूसरी ओर देशवासी अशांति फैलाकर देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे  हैं। उन्होंने कहा कि देशवासियों को चाहिए कि हम देश की तरक्की में योगदान देकर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने कहा कि शहीदों का सम्मान करने के लिए इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए, क्योंकि ऐसे आयोजनों से देशभक्ति की भावना जागृत होती है। कार्यक्रम मे प्रसिद्ध रागनी गायक सतपाल दौसा एण्ड पार्टी ने देशभक्ति से जुडे लोकगीत प्रस्तुत किए।
       इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य स्वदेश जैन, तहसीलदार उमाकांत तिवारी, सीओ महिपाल सिंह, एसएचओ देवपाल सिंह पुंडीर, भाजपा मंडलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, राष्ट्रीय खिलाड़ी सुधीर चौधरी फफराना, डा. अनिला आर्या, सीमा रानी, साधना शर्मा, ब्रजेश त्यागी, जसबीर त्यागी, नरेंद्र त्यागी, विमल शर्मा, अमित तिसावड़, नत्थू त्यागी, अनिल त्यागी, निश्चल माहेश्वरी, अशोक माहेश्वरी, अजीत सिंह, सुधीर त्यागी, दौलतराम जांगिड़, राहुल शर्मा, अमित कराटे, आकाश तायल, रोहित सक्सेना समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।