फल वितरण कर मनाया गणतंत्र दिवस तथा भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष का जन्मदिवस

नोएडा (अनवर खान)। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस तथा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन त्यागी द्वारा क्षेत्रवासियों को फल तथा बिस्कुट आदि का वितरण किया गया।
        रविवार को अपलोस फैशन प्राइवेट लिमिटेड स्थित अपने कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन त्यागी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों के लिए आज का दिन दोहरी खुशी का दिन है। एक ओर तो पूरा देश राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की अपार ख़ुशियां मना रहा है। वहीं आज भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी जी का जन्मदिवस भी है। जिन्होंने अपनी विशेष शैली और कर्त्तव्यनिष्ठा के बल पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को तो प्रभावित किया ही साथ ही युवाओं के‌ लिए भी प्रेरणास्रोत बनकर उन्हें राष्ट्र धर्म के प्रति जागरूक भी किया। नवीन त्यागी ने कहा कि भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत होने के बाद सुभाष यदुवंशी जी ने भाजपा की नीतियों और योजनाओं से अवगत करा कर प्रदेश के लाखों युवाओं को भाजपा के कुनबे में जोड़ने का जो कार्य किया है वो सराहनीय है। नवीन त्यागी ने फल तथा बिस्कुट वितरण के समय सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी तथा अपने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी के दीर्घायु होने की कामना की
        इस अवसर पर अनुज शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, देवदत्त त्यागी, अमित त्यागी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।