50 परिवारों को चर्चा के माध्यम से समझाया नागरिकता संशोधन कानून

मोदीनगर (योगेश गौड़)।भारतीय जनता पार्टी मंडल मोदीनगर में नागरिकता संशोधन कानून  के विषय में जानकारी देने के लिए जन जागरण अभियान के अंतर्गत नगर की  संतपुरा, स्टाफ क्वार्टर,  ऋषभ बिहार  कैलाश कॉलोनी,  महेश मार्ग ,गुरु नानक पुरा  तथा आदर्श नगर सहित  दर्जनों कालोनियों के 50 परिवारों के साथ बैठक कर चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी एवं जिला अध्यक्ष गाजियाबाद दिनेश सिंघल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि विपक्ष द्वारा देश हित में लिए गए फैसलों, जिनमें तीन तलाक, धारा 370,राम मंदिर एवं नागरिकता संशोधन कानून शामिल हैं, के विषय में भ्रामक जानकारी देकर वर्ग विशेष को गुमराह किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि इस कानून से किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता जाने वाली नहीं हैं, अपितु पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय हिंदू, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध, ईसाई धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता दिए जाने का प्रावधान किया गया है।  इस अभियान के दौरान
चेयरमैन अशोक माहेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष  स्वदेश जैन, जिला महामंत्री अमित चौधरी, मंडल अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, नरेश अमराला, डॉ अनिला आर्य, देवेंद्र चौधरी, विमल शर्मा, महेश कश्यप, नितिन मित्तल, राजू ठेकेदार, दीपा वर्मा, ललित त्यागी, मनोज विद्यापुर, आकाश शर्मा, अमित तिसावर, हिमांशु थापर, संदीप सक्सेना, आकाश तायल, दौलतराम जांगीड, अमर, विनोद भटनागर आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।