कर्पूरी ठाकुर को 96वीं जयंती  पर किया लोक दल कार्यकर्ताओं ने नमन

मोदीनगर (योगेश गौड़)। रालोद पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर  उनकी 96वीं जयंती पर नमन किया। 
         रालोद के नगर अध्यक्ष ललित कुमार सेन के वैशाली कॉलोनी स्थित कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में रालोद के जिला अध्यक्ष कपिल चौधरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जमीन से जुड़े हुए नेता थे। कपिल चौधरी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने हमेशा आमजन, मजदूरों और गरीबों की आवाज को संबल प्रदान करने का कार्य किया था। नगर अध्यक्ष ललित सेन ने कहा कि गरीबी और मुफलिसी में पले बढ़े कपूरी ठाकुर  गरीबों के जीवन की दुश्वारियां से बहुत करीब से परिचित थे यही कारण है कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन को गरीबों और मजदूरों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। सैन ने कहा कि हम सभी को स्वर्गीय कपूरी ठाकुर द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष कपिल चौधरी का रालोद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
         इस मौके पर हरेंद्र सिंह, उमेद सिंह, चंद्रवीर, रणवीर दहिया, सुरेंद्र तेवतिया, सत्येंद्र तोमर, अजीत सिंह खंजरपुर, अशोक, सतेंदर, अरुण दहिया, वरुण दहिया, रिंकू, संजीव सेन सभासद, मदन सेन, श्याम पाल सेन, उम्मेद सेन, किशन राज सेन, रामफूल सेन, नरेंद्र सेन समेत दर्जनों रालोद नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद थे।