भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का जोर शोर से मनाया गया जन्मदिवस

गरीबों को बांटे 3000 कंबल


मोदीनगर (योगेश गौड़)।  भाजपाइयों ने वरिष्ठ भाजपा नेता  श्रीकांत त्यागी का जन्मदिन  जोर शोर से मनाया।
रविवार को हापुड़ रोड स्थित सब्जी मंडी  के प्रांगण में स्थानीय भाजपाइयों द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया। अकरम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया।
      कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने किया इस अवसर पर दिनेश सिंघल ने उपस्थित लोगों को अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास तथा सबका विश्वास की नीति पर अमल करते हुए सभी के हित के कार्य कर रही है। पालिकाध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्रहित में कड़े फैसले लेकर खुद को एक राष्ट्रवादी पार्टी साबित किया है। श्रीकांत त्यागी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून बनाकर अन्य देशों में रहकर प्रताड़ना सहने वाले भारतीयों को नागरिकता प्रदान करने के लिए लिया गया यह निर्णय सराहनीय है। उन्होंने इस कानून पर सभी से संयम बनाए रखने की अपील की है। इससे पूर्व सभी ने श्रीकांत त्यागी को जन्म दिवस की शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मंच संचालन किसान पुत्र शेखर त्यागी तलहटी द्वारा किया गया।
       इस मौके पर जिला महामंत्री अमित चौधरी, मोदीनगर मंडलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, भोजपुर मंडलाध्यक्ष नीटू चौधरी, विपिन त्यागी, सतेंद्र त्यागी निवाड़ी, अमित बैंसला चुड़ियाला, विशेष त्यागी मंडोला, नकुल त्यागी, विपिन त्यागी खुर्रमपुर, भानु त्यागी फतेहपुर, सचिन शर्मा, अक्षित आदि भाजपाई मौजूद थे।