समाजवादी समस्या समाधान कैंप में सपाइयों ने सुनी आमजन की गुहार 

मोदीनगर (योगेश गौड़)। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जिले भर में चलाए जा रहे समाजवादी समस्या समाधान कैंप की श्रंखला में आज छठे दिन तहसील क्षेत्र के ग्राम बेगमाबाद अंतर्गत आने वाली जगतपुरी मलिन बस्ती में कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आमजन से हालिया भाजपा सरकार में आ रही समस्याओं के विषय में जानकारी एकत्रित की। कैंप के आयोजन करता परमिंदर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलेभर में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा समाजवादी समस्या समाधान कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिलेभर में आयोजित किए जा रहे इन कैंपों का आज छठा दिन है । परमिंदर के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव क्या भान पर आयोजित किए जा रहे। इन समस्या समाधान कैंपों में लोगों को भाजपा सरकार में आ रही समस्याओं से संबंधित जानकारियां एकत्रित की जा रही हैं। परमिंदर चौधरी के अनुसार इन कैंपों के माध्यम से लोगों को सही पार्टी चुनने के लिए अपने मताधिकार का सोच समझकर प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को आयोजित कैंप में जीतू शर्मा मोहित शर्मा तथा चेतन यादव ने लोगों की समस्याएं सुनी।