आयरन लेडी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी  को उनके 102  वे जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने किया नमन

वर्कर्स क्लब स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर जुटे कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण 
मोदीनगर (योगेश गौड)। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री और आयरन लेडी के तौर पर विख्यात इंदिरा गांधी का 102 वां जन्मदिन स्थानीय कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया। मंगलवार को उनके जन्मदिन पर  कपड़ा मिल के निकट वर्कर्स क्लब  परिसर में इस चित्र इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थल पर नगर के कांग्रेसी एकत्र हुए और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष अभिनव शर्मा ने कहा कि भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी को आयरन लेडी के साथ साथ त्वरित निर्णय एवं कार्यवाही के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि उनके कूटनीतिक एवं राजनीतिक कौशल का उदाहरण पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश की स्थापना के तौर पर देखने को मिलता है। नगर अध्यक्ष राकेश गोयल ने कहा कि इंदिरा जी ने पहली बार पोकरण में परमाणु परीक्षण कर जहां विश्व पटल पर अपने मजबूत इरादों का लोहा मनवाने का काम किया, वही देश की प्रगति में हरित क्रांति स्थापित करने के साथ-साथ बैंकों का राष्ट्रीयकरण तथा जमीदारी प्रथा का समूल नाश कर किसानों की उन्नति की सोच को देश और दुनिया के समक्ष रखने का कार्य किया। पीसीसी सदस्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुनील शर्मा ने कहा कि इंदिरा जी की आत्मा भारत देश की उन्नति एवं विकास में बस्ती थी। उन्होंने अपनी कार्यकुशलता एवं दूरदर्शिता के बल पर भारत को दुनिया के परिदृश्य पर मजबूती प्रदान की। उनके त्वरित निर्णय एवं फैसलों का सम्मान पूरी दुनिया करती थी। इस अवसर पर मौजूद लोगों में हरेंद्र कसाना  प्रदीप गौड़, राहुल शर्मा, राकेश शर्मा, राजेंद्र कौशिक, सुरेश शर्मा पत्रकार, डॉ जेपी सिंह, राकेश काले, संजय शर्मा, राहुल शर्मा, बृजेश ठाकुर, अशोक शर्मा, हरी दत्त कसाना, आशीष शर्मा, गौरव भारती, विक्रांत नेहरा एवं सुमित आदि मौजूद रहे