पहल एक प्रयास संस्था ने  तहसील क्षेत्र के एक गांव के श्मशान घाट में रोपे 60 पौधे 

मोदीनगर (योगेश गौड)। पहल एक प्रयास संस्था ने तहसील क्षेत्र के गांव भवरवा के श्मशान में पौधारोपण किया, इस क्रम में संस्था द्वारा 60 पौधे रोपे गए। सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली पहल एक प्रयास की टीम अपनी सहयोगी संस्थाओं स्वाभिमान ट्रस्ट और राष्ट्रीय मानवाधिकार  आयोग के सदस्यों के साथ तहसील क्षेत्र के गांव बघवा पहुंची और गांव के श्मशान घाट में करीब 60 पौधे  रोपे। संस्था से जुड़े गौरव चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बखरवा गांव के श्मशान में रोपे गए 60 पौधों को सुभाष चौधरी, अरुण कश्यप व राजेंद्र गोयल ने अपने पूर्वजों को समर्पित करते हुए पौधों का योगदान दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग  के सदस्य दिनेश  कुमार ,अंकुर ,चांद वीर पत्रकार तथा पहल एक प्रयास से मनोज जैन, विष्णु वर्मा, राजेश कुमार नरेंद्र ,धर्मेंद्र के अलावा  बखरवा के ग्राम प्रधान सुनील, कशिश ,मयंक, जगत सिंह बामल ,एल डी कौशिक ,आर के शर्मा ,बलबीर मेहता, दौलतराम, राजकुमार शिवाच उपस्थित रहे।