जनसंख्या नियंत्रण पदयात्रा का क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत

मोदीनगर (अनवर ख़ान)। जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाए जाने की मांग को लेकर क्रांति धर्म मेरठ से गत् शुक्रवार से निकाली जा रही विशाल पदयात्रा के मोदीनगर में रात्रि पड़ाव के बाद नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर के लिए रवाना हुई पदयात्रा का क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। पदयात्रा का प्रमुख आकर्षण का केंद्र 210 फीट लंबा तथा 10 फीट चौड़ा तिरंगा रहा।


        जनसंख्या विस्फोट पर नियंत्रण लगाने के लिए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में गत् 11 अक्टूबर से मेरठ से लेकर नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर तक तीन दिवसीय पदयात्रा निकाली जा रही है। कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाए जाने की मांग को लेकर निकाली जा रही है यह पदयात्रा शुक्रवार की रात मोदीनगर स्थित गांव कादराबाद के समीप पहुंची थी। जहां रात्रि पड़ाव के बाद शनिवार को यह पदयात्रा नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर के लिए रवाना हुई। सर्वप्रथम पदयात्रा का स्वागत गांव कादराबाद निवासी समाजसेवी विनीत चौधरी, सनी चौधरी, सुभाष सांगवान, सत्येंद्र तोमर, राकेश भारद्वाज आदि द्वारा संतोष हॉस्टल के समीप किया गया। यहां से पदयात्रा में विनीत चौधरी और उनकी टीम शामिल हो गई। उसके बाद वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंघल के नेतृत्व में अनेक भाजपाइयों द्वारा पद यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में हेमंत पालीवाल, रोहित अग्रवाल, नवीन जायसवाल, जयप्रकाश बंसल, लोकेश ढोढ़ी, विमल शर्मा, अजय सेन, अनुज त्यागी, दौलत राम जांगिड़, रोहित सक्सैना आदि भाजपा नेता शामिल थे। जीवन हॉस्पिटल के समीप पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक डॉ मंजू शिवाच, उनके पति डॉ देवेंद्र शिवाच एवं उनके समर्थकों द्वारा पदयात्रा में शामिल लोगों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। अशोक गुप्ता, प्रेमचंद गर्ग, मीनाक्षी भूटानी, संध्या शर्मा, शरणवीर काजला आदि मौजूद थे। पदयात्रा के राज चौराहा पहुंचने पर भाजपा नेता किसान पुत्र शेखर त्यागी तलहैटा के नेतृत्व में उनकी टीम ने पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मोहित, संदीप, प्रशांत, लीलापत त्यागी, बाबा परमिंद्र आर्य रोरी, भानू फतेहपुर, प्रेमसुंदर फतेहपुर, नितेश निवाड़ी, गौरव काकड़ा, विशेष भंडोला, अमित बैंसला आदि युवा शामिल थे। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ पवन सिंघल की अगुवाई में चली पदयात्रा का स्वागत भगवान गंज मंडी गेट के सामने सोनू सिंघल, डब्बू, राजीव, कांति प्रसाद, गोपाल गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता बिजेंद्र कंसल आदि व्यापारियों द्वारा किया गया। पदयात्रा के सीकरी मोड़ पहुंचने पर अमृत सेवा ट्रस्ट नामक सामाजिक संस्था द्वारा पदयात्रा में शामिल लोगों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉ अनिल आर्या, डा उपेंद्र कुमार आर्य, अनिल कुमार वर्मा, राजकुमार तंवर, डा ब्रह्मपालसिंह आर्य, पारितोष बारमोला, विजय बारमोला, ब्रजेश कर्दम, ममता चौधरी, दीपक, सप्पू गूर्जर, प्रदीप गुप्ता, अनिल सैन, मुजम्मिल ख़ान आदि शामिल थे।
        जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी तथा राष्ट्रीय संयोजिका ममता सहगल ने संयुक्त रूप से बताया कि यह पदयात्रा 13 अक्टूबर को जंतर मंतर पर जाकर समाप्त होगी। जहां यह पदयात्रा एक विशाल जनसभा में तब्दील होगी तथा सरकार को ज्ञापन सौंपकर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या से पूरा देश त्रस्त है, बेरोजगारी बढ़ रही है खाद्यान्न घट रहा है। जनसंख्या नियंत्रण कानून बन जाने पर देश की हालत बेहतर होगी। 


यात्रा के कारण चरमराई यातायात व्यवस्था, लगा भयंकर जाम


पदयात्रा में शामिल सैकड़ों वाहन और हजारों लोगों के जन सैलाब के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्थित रखने के लिए रूट डायवर्जन किया गया था। जिसमें हरिद्वार, रुड़की, मेरठ की ओर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को मोहद्दीनपुर से खरखोदा तथा राज चौराहे से हापुड़ की ओर की ओर डायवर्ट किया गया था। किंतु उसके बावजूद हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। राज चौराहे से हापुड़ की ओर डायवर्ट किए जाने वाले वाहनों की लंबी कतार से हाईवे पर हजारों वाहन जाम में फंसे हुए थे। ऊपर से हापुड़ रोड रेलवे फाटक बंद हो जाने से स्थिति और भी विकट बन जाती थी। जहां जाम में फंसे वाहन चालक हलकान नज़र आए वहीं पुलिस को भी यातायात व्यवस्थित कराने में खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा।