डीएमई पर किसानों द्वारा दिया जा रहा धरना 15वें दिन भी जारी

मांगे नहीं माने जाने तक धरने पर डटे रहने का किसानों ने किया ऐलान


मोदीनगर (अनवर ख़ान)। एक समान मुआवजा समेत अनेक मांगों को लेकर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे से प्रभावित गांवों के ग्रामीणों द्वारा दिया जा रहा धरना 15वें दिन भी जारी रहा। धरनारत किसानों ने मांगे नहीं माने जाने तक धरने पर ही डटे रहने का ऐलान किया है। वहीं धरने को लगातार समर्थन दिए जाने का सिलसिला भी जारी है।  
       15वें दिन गुरुवार को धरनारत किसानों के बीच पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता ब्लाक प्रमुख कृष्ण वीर सिंह ने धरने को अपना पूर्ण समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि किसान को अपने अधिकारों की खातिर धरना प्रदर्शन आदि करना पड़ रहा है। प्रशासन को चाहिए कि वह किसानों की समस्याओं का संज्ञान लेकर उनका शीघ्र अतिशीघ्र निस्तारण करें। ब्लॉक प्रमुख कृष्ण वीर सिंह ने किसानों की मांगों से पार्टी के आला नेताओं को अवगत कराए जाने का आश्वासन दिया।  इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य किसान नेता डॉक्टर बबली गुर्जर, भारतीय किसान यूनियन के नेता अमन सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश राठी, मनवीर त्यागी, दलवीर सिंह, हरीराज सिंह पलौता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रालोद नेत्री डॉ दीपा त्यागी आदि ने भी धरने पर पहुंचकर अपना पूर्ण समर्थन दिया और अपने विचार रखे।
        धरने पर अनिल प्रधान, गजेन्द्र प्रधान, ब्रजवीर प्रधान, टीकम शर्मा, चंद्र पाल, राकेश, सुरेश, रामे, महेंद्र सिंह, योगेश्वर, विजयपाल, राजवीर सिंह, विक्रम सिंह, वीरेंद्र शर्मा, अमन सिंह, रविंद्र शर्मा, महेश, सोमपाल, वीरपाल, सुभाष शर्मा, चरण सिंह, शिव शर्मा, धीरज समेत सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद थे।