भाजपाइयों ने पदयात्रा निकालकर चलाया स्वच्छता अभियान

महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित किया गया था पदयात्रा का कार्यक्रम 


मोदीनगर (अनवर ख़ान)। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी मोदीनगर मंडल द्वारा  महात्मा गांधी संकल्प यात्रा के तहत हाईवे पर एक पदयात्रा निकाली गई तथा दोनों महान आत्माओं के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पदयात्रा के दौरान सिंगल यूज़ प्लास्टिक को एकत्रित कर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
        पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक क्षेत्र के भाजपाई बुधवार प्रात: नगर पालिका परिसर में एकत्रित हुए। जहां से नगर पालिका अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने एक पदयात्रा निकाली जो बस स्टैंड स्थित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर जाकर समाप्त हुई। पदयात्रा के दौरान भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने रास्ते में पड़े हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के कूड़े को एकत्रित कर कूड़ेदान में डालकर स्वच्छता अभियान भी चलाया। जिसके उपरांत पदयात्रा में शामिल भाजपाई जब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। वहां भी उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए वहां की साफ सफाई की। बाद में सभी भाजपाई गांधी मार्केट स्थित चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और वहां चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा स्वच्छता अभियान चलाते हुए प्रतिमा स्थल की साफ सफाई में अपना योगदान दिया। पालिका अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने सभी से सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग करने की अपील की।
        इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य स्वदेश जैन, जिला महामंत्री अमित चौधरी, डॉ नवेंद्र गौड़, डॉ अनिला आर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता शिक्षाविद नीरज त्यागी, नवीन जायसवाल, रोहित अग्रवाल, ललित त्यागी, देवेंद्र चौधरी, हेमंत पालीवाल, डॉ उपेंद्र आर्य, टेमपाल पवांर, हिमांशु थापर, दीपक कर्दम, रोहित खटीक, महेश कश्यप, डॉ अनिल कोरी, परितोष वरमोला, अरुण खन्ना, डॉ आशाराम, प्रेमचंद प्रजापति, अनुज त्यागी  सतीश बखरवा आदि भाजपाई मौजूद थे।