यू वी कैन ब्रिंगिंग स्माइल्स द्वारा दर्जनों निर्धन विद्यार्थियों को भेंट किए गए जूते

मोदीनगर (अनवर ख़ान)। अपने द्वारा चलाए जा रहे चरण पादुका अभियान के तहत निर्धन विद्यार्थियों को जूते प्रदान करने वाली संस्था यू वी कैन ब्रिंगिंग स्माइल्स द्वारा बाल सेवा समिति के जरूरतमंद विद्यार्थियों को कई दर्जन जूते भेंट किए गए।
       देवेंद्र पुरी कॉलोनी स्थित गिन्नी देवी मोदी स्कूल में रविवार को यू वी कैन ब्रिंगिंग स्माइल्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में निर्धन छात्रों को शिक्षित बनाने के लिए उनकी स्कूल फीस के अलावा अन्य रूप से मदद करने वाली संस्था बाल सेवा समिति अपने साथ सभी जरूरतमंद विद्यार्थियों को लेकर पहुंची। जहां यू वी कैन ब्रिंगिंग स्माइल्स संस्था के पदाधिकारियों द्वारा उन सभी ज़रूरतमंद विद्यार्थियों को जूते प्रदान कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरने का प्रयास किया गया। इस दौरान मंच पर आकर अपनी प्रस्तुतियों से मन मोह लेने वाले विद्यार्थियों को संस्था द्वारा नगद पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। अभियान के बारे में जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा चरण पादुका अभियान के तहत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को धूल, धूप कीचड़, सर्दी से बचाने के लिए जूतों का वितरण किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत संस्था अभी तक एक हज़ार से अधिक विद्यार्थियों को जूतों का वितरण कर चुकी है। और संस्था द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
        इस मौके पर सुनीता शर्मा, तरुण विज़, सुचि अरोड़ा, विशाल माहेश्वरी, रौनक दीप गाँधी, अनूप सिंह रावत, योगेश तिवारी, गौरव मेहरा, गुरदीप सिंह, गौरव राजपूत, रेणु रावत, रमन तिवारी, सुशीला चौहान, आशीष सैन, रजनी शर्मा, अभिषेक रावत, आशुतोष शर्मा, अनमोल रावत, सतीश कुमार, राजवती आदि के अलावा बाल सेवा समिति से केके अग्रवाल, दौलत राम ममगई, डीके शर्मा तथा नवाब अली मौजूद थे।