बिजली की बढ़ी दरों को लेकर  सोमवार को तहसील घेरेगी किसान यूनियन 

मोदीनगर (योगेश गौड़)। प्रदेश में  बढ़ी हुई बिजली दरों के खिलाफ  भारतीय किसान यूनियन  सोमवार को धरना प्रदर्शन करेगी  इसकी जानकारी  किसान यूनियन के तहसील उपाध्यक्ष  लाला राम ने एक संक्षिप्त वार्ता के दौरान दी, लालाराम ने कहा कि  प्रदेश सरकार ने  हाल ही में  पहले से ही बढ़ी हुई बिजली दरों में 12% की बढ़ोतरी कर दी है  बढ़ी हुई बिजली दरों से  सबसे ज्यादा प्रभावित प्रदेश का किसान होगा, किसानों की समस्याओं को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राकेश टिकैत के आव्हान पर  प्रदेशभर की सभी तहसील व जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन  जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन से जुड़े हुए किसान भाई  बड़ी संख्या में  मोदीनगर तहसील पहुंचकर  प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों  का विरोध करते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे  लालाराम ने बताया  की धरने को सफल बनाने के लिए  क्षेत्र से  बड़ी संख्या में  पहुंचने के लिए किसान भाइयों से अपील की गई है।