सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए व्यापारियों को एकजुटता दिखाना जरूरी : घनश्याम दास गर्ग

मोदीनगर (योगेश गौड़ )पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की स्थानीय इकाई के तत्वाधान में राज चौपला के निकट एक रेस्टोरेंट में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग व प्रदेश महामंत्री तिलकराज अरोड़ा ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।                बैठक में उपस्थित पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि हम व्यापारीयो की सरकार से चार मांग हैं जिसमें मुख्य रूप से व्यापारियों के लिए पेंशन योजना लागू की जाए जिसके तहत 60 साल के बाद व्यापारी को पेंशन मिले इसके लिए व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन भी तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाए। गर्ग ने बताया कि सरकार ने नियम लागू किया है कि 18 से 40 वर्ष के व्यापारी का रजिस्ट्रेशन इस योजना के अंतर्गत होगा तथा इसका लाभ 20 साल बाद मिलेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के स्टॉक का इंश्योरेंस  सरकार द्वारा कराया जाना चाहिए । गर्ग ने दूसरी मांग 
हमारा व्यापार मंडल सरकार से ऑनलाइन व्यापार को बंद करने अथवा ऐसी शर्तों के साथ चलाने की रखते हुए कहा कि आन लाइन व्यापार से आम व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है।


         घनश्याम दास गर्ग यहां सितंबर को मुरादाबाद में आयोजित होने वाले व्यापारी महाकुंभ मे आने के लिए व्यापारियों का आवाहन करते हुए कहा कि हमारा व्यापार मंडल अराजनीतिक व्यापार मंडल है इसका किसी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है व्यापारियों को एकत्र होकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना चाहिए जिससे केंद्र एवं प्रदेश सरकार व्यापारियों की मांग सुने और उन पर ध्यान दें।
इस अवसर पर विकास गुप्ता को पश्चिमी उत्तरप्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल मोदीनगर का महामंत्री मनोनीत किया गया। 
पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष स्वदेश जैन , मेरठ मंडल सह प्रभारी दिनेश सिंघल , प्रदेश सचिव प्रमोद सिंघल, जिला अध्यक्ष अशोक जिंदल एवं जिला महामंत्री अशोक शर्मा, नगर अध्यक्ष मेहराम चंदेला, नगर अध्यक्ष युवा रोहित अग्रवाल, नगर महामंत्री अनुज अग्रवाल, महामंत्री युवा चेतन सेठी, विकास गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज गर्ग, कोषाध्यक्ष विशाल जैन, कोषाध्यक्ष युवा सौरभ गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।