एकलव्य पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित

मुरादनगर (अनवर ख़ान)। पाइप लाइन मार्ग स्थित एकलव्य पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ रूपा रानी त्यागी द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
        अपने संबोधन में डॉ रूपा रानी त्यागी ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए कहा कि ओलंपिक खेलों में भारत को हॉकी प्रतियोगिता में तीन बार स्वर्ण दिलाने वाले मेजर ध्यानचंद का आज जन्म दिवस को हम राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाते हैं। भारत के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित मेजर ध्यानचंद ने हॉकी मैदान पर एक हजार से अधिक गोल दागे हैं। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद से कठिन परिश्रम और देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा लेनी चाहिए।
         इस दौरान आयोजित 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अनीसा प्रथम, हर्षिता द्वितीय तथा शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि बालक वर्ग में कुणाल प्रथम, उज्जवल द्वितीय तथा वेदांत त्यागी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 वर्ग मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सार्थक प्रथम, अनिरुद्ध द्वितीय तथा शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अभिनव व शगुन प्रथम, प्रशांत व आदित्य द्वितीय तथा अजमेन एवं वंश त्यागी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा रस्साकशी प्रतियोगिता में ज़ोर आज़माइश करते हुए भीष्मा हाउस की टीम में शामिल खिलाड़ियों ने बाजी मारी।
         प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में खेलकूद प्रशिक्षक पवन शर्मा, योगा टीचर मुनीश के अलावा दीपा तोमर, नेहा त्यागी, ऋतु चौधरी, मोनिका त्यागी का सराहनीय योगदान रहा।


Popular posts