सर्व समाज महासंघ द्वारा वरिष्ठ समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

मोदीनगर (अनवर ख़ान)। धर्म-मजहब, जात-पात, वर्ण-वर्ग ऊंच-नीच से दूर हट कर सभी समाज को साथ लेकर चलने वाली सामाजिक संस्था सर्व समाज महासंघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के दौरान समाज सेवा के अलावा अन्य क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाली शख्सियतों को प्रतीक चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान जल बचाओ अभियान तथा देश को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए अभियान की शुरुआत भी की गई।
         एमएम डिग्री कॉलेज के सभागार में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, संस्था के संस्थापक देवेंद्र प्रधान राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र वशिष्ठ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित शास्त्र,  राष्ट्रीय महामंत्री मोहित त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपने संबोधन में भारत सरकार की उपलब्धियों का बखान किया तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के लिए देखे गए सपने को इस योजना के जरिए पूरा करने में जुटे हुए हैं। संस्था द्वारा आरंभ किए जा रहे जल बचाओ तथा प्लास्टिक मुक्त अभियान के बारे में बताते हुए संस्था के संस्थापक देवेंद्र प्रधान ने कहा कि आज भूजल का गिरता स्तर देशवासियों के लिए चिंता का विषय है। संस्था जन जागरूकता अभियान चलाकर लगातार हो रही जल की बर्बादी से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को अवगत कराएगी तथा जल को बचाने की अपील करेगी। उन्होंने प्लास्टिक से होने वाली हानियों के बारे में भी बताते हुए कहा कि प्लास्टिक कचरा पर्यावरण के लिए एक गंभीर संकट बन चुका है। इसके अलावा प्लास्टिक को रीसाइकिल करने के दौरान पैदा होने वाले प्रदूषण से पर्यावरण को अत्यंत नुकसान पहुंच रहा है। यदि यही हालात रहे तो वह दिन दूर नहीं जब हम स्वच्छ हवा में सांस भी नहीं ले पाएंगे। इसलिए देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा। इसके अलावा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संगीता शर्मा, जिलाध्यक्ष कुलदीप त्यागी, नगर अध्यक्ष अनिल सैन, महानगर अध्यक्ष प्रवीण कुमार के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता सतेंद्र त्यागी, महाराजा सूरजमल अखाड़ा संचालक बाबा परमेंद्र आर्य, भाजपा नेता किसान पुत्र शेखर त्यागी तलहैटा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
        इस मौके पर प्रख्यात खेल साहित्य लेखक डॉ अरुण त्यागी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी, ग्राम प्रधान तिबड़ा सुचेता सिंह, सभासद आशीष त्यागी, एड संजय दयाल, भाकियू नेता सतेंद्र त्यागी, राकेश गोयल, समाजसेवी सुनील शर्मा, प्रवीण मित्तल, मुकेश अग्रवाल, शिवकुमार त्यागी, विनीत त्यागी, पंकज नैन, पंकज सिंघल आदि मौजूद थे।