भाजपा के बूथ अध्यक्षों का चुनाव संपन्न, कलछीना में हुआ चुनाव 

मोदीनगर(योगेश गौड़)। भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्षों के लिए ग्राम कलछीना स्थित आजम महल में चुनाव कराया गया बूथ अध्यक्ष चुने गए भाजपा के सदस्यों को उपस्थित पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया साथ ही उन्हें बूथ स्तर पर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का प्रचार एवं प्रसार करने के दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में पश्चिम उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष विजेन्द्र अग्रवाल  ,जिला महा मंत्री दिनेश सिंघल ,चुनाव प्रभारी  विनोद गुप्ता ,ज़िला उपाध्यक्ष चमन पाल , मण्डल महा मंत्री राम कुमार ,चुनाव अधिकारी अकबर अली ,राजकुमार,मनोज शर्मा,आदि उपस्थित रहे।