भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व चुनाव कार्यशाला का आयोजन किया गया

मोदीनगर (योगेश गौड़)। भारतीय जनता पार्टी मोदीनगर मंडल की संगठन पर्व चुनाव कार्यशाला का आयोजन स्थानीय बस स्टैंड के निकट छतरी वाला शिव मंदिर में किया गया। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मौजूद रहे जिला चुनाव अधिकारी एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार  हरिद्वार दुबे ने आगामी सितंबर में होने वाले पार्टी की प्राथमिक इकाई बूथ एवं सेक्टर तथा मंडल अध्यक्ष के होने वाले चुनाव से संबंधित प्रक्रिया तथा सभी सेक्टर संयोजक एवं से सेक्टर चुनाव अधिकारियों को उनके दायित्व के विषय मे जानकारी दी।
कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला सहचुनाव अधिकारी एवं क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष श्री विजेंद्र अग्रवाल जी, जिला अध्यक्ष बसंत त्यागी, जिला महामंत्री दिनेश सिंघल,क्षेत्रीय  विधायक डॉ मंजू सिवाच, चेयरमैन मोदीनगर श्री अशोक महेश्वरी, मंडल चुनाव अधिकारी हर्ष चतुर्वेदी, मंडल सहचुनाव अधिकारी सतपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष नवीन जयसवाल, महामंत्री रोहित अग्रवाल, ललित त्यागी,विमल शर्मा, डॉ अनिला आर्या, सुभाष सांगवान, अमित तिसावड़, दौलत राम जांगिड़, नितिन जिंदल, अजय सैन, साधना शर्मा, गीता कौशिक, संजीव शर्मा,रोहित सक्सैना, जयप्रकाश,पराग जैन, दीपक कर्दम, परितोष वरमोला, अरुण यादव, सतीश लालदास, नीरज तेवतिया, राधेश्याम अरोड़ा, डॉ आशाराम गर्ग आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।