अमित चौधरी श्री राम महासेना युवा इकाई के नगर अध्यक्ष मनोनीत

मोदीनगर (योगेश गौड़ )। बेगमाबाद गांववासी अमित चौधरी को श्री राम महा सेना की युवा इकाई का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिसके बाद नव मनोनीत युवा नगर अध्यक्ष को बधाई देने वालों का तांता लग गया।
      श्री राम महासेना द्वारा ग्राम बेगमाबाद में आयोजित एक बैठक के दौरान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज गुप्ता द्वारा अमित चौधरी को मनोनयन पत्र सौंपा गया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता ने कहा कि हिंदू धर्म से जुड़े लोग सनातन परंपराओं को भूलते जा रहे हैं। जिसका असर हमारी पीढ़ी पर भी पड़ रहा है। संस्था का उद्देश्य है कि सनातन धर्म से जुड़ी परंपराओं तथा नीतियों से सभी को अवगत कराना है। ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी धर्म की राह पर चलकर संस्कारवान बनें। नव मनोनीत युवा नगर अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा कि वह संस्था की नीतियों पर चलकर विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों की धर्म के प्रति आस्था को मजबूत करने का कार्य करेंगे। बैठक का संचालन प्रदीप शर्मा ने किया।


       बैठक में धर्मेंद्र चौधरी, एड संजीव चिकारा, सचिन तेवतिया, दिनेश चौधरी, मोहनलाल गुप्ता, भरत सिंघल, संजीव कुमार, आशीष रुहेला, श्याम गुप्ता, अमित टंडन, नागेश शुक्ला आदि मौजूद थे।